हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) भर्ती प्रक्रिया
हरियाणा कौशल रोज़गार निगम पंजीकरण शुरू हो गया है।
हरियाणा कौशल रोज़गार निगम (HKRN) के तहत पंजीकरण करने के लिए इन चरणों का पालन करें –
नीचे दिए गए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
- परिवार आईडी दर्ज करें।
- OTP दर्ज करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें
- पंजीकरण शुल्क RS. 236 लगेगा।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से विभिन्न अनुबंध आधारित रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वित्तीय स्थिति, शैक्षिक योग्यता और सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी के लिए आवंटित अंक नीचे दिए गए हैं।
पारिवारिक वार्षिक आय 80000/- रुपये से कम | 40 Marks |
पारिवारिक वार्षिक आय 200000/- रुपये से कम | 30 Marks |
पारिवारिक वार्षिक आय 300000/- रुपये से कम | 20 Marks |
पारिवारिक वार्षिक आय 400000/- रुपये से कम | 10 Marks |
विशेष योग्यता/पाठ्यक्रम (Skill Diploma) | 20 Marks |
सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) स्कोर वेटेज | 10 Marks |
विधवा/ अनाथ | 05 Marks |
गृह जिला (Home Distt.) | 05 Marks |